*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।